

ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम। राजीविका द्वारा बारां जिले के किशनगंज ब्लॉक में समावेशी आजीविका योजना के तहत बायर-सेलर मीट का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से 997 महिलाओं को आजीविका परिसंपत्तियां प्रदान की गईं, जिससे उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।
योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को ₹20,000 तक का अनुदान एवं अत्यंत कमजोर परिवारों को ₹5,912 की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे वे छोटे व्यवसाय, पशुपालन एवं कृषि आधारित कार्य शुरू कर सकें।
यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
#Rajeevika #Rajasthan #WomenEmpowerment #Livelihood #RuralDevelopment
@neha_giri18 @srini_voruganti1466 @diprrajasthan @pib.jaipur @rajgovofficial @indiaruraldev